उजियारपुर के प्रखंड प्रमुख बनी रंजू कुमारी तो उप प्रमुख बने प्रमोद कुमार राय
दलसिंहसराय,अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को उजियारपुर प्रखंड के लिए प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न हो गया।जहाँ एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार की उपस्थिति में सपन्न चुनाव में रंजू देवी ने 25 मत प्राप्त कर रिंकी कुमारी को 12 मतो से पराजित कर प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई वही उप प्रमुख पद पर प्रमोद कुमार राय ने 12 मत प्राप्त कर अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी हरिवल्लभ प्रसाद को मात्र 1 मत से पराजित कर उप प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए.एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने उजियारपुर के नव निर्वाचित 38 पंचायत समिति सदस्य और प्रमुख एव उप प्रमुख को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।