Samastipur

दलसिंहसराय शहर के लोगो के लिए वरदान साबित होगी न्यू मैक्स हॉस्पिटल : विधायक 

दलसिंहसराय, शहर के लोकनाथपुर गंज रोड में शनिवार को न्यू मैक्स हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, महमदपुर सकरा मुखिया राजेश झा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश पासवान, वार्ड सदस्य गौरीशंकर ने सयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इससे पूर्व आगत अतिथियों का अस्पताल संचालक डॉ राजकुमार साह, चंदन झा, अभिराम झा ने मिथिला परम्परा से बुके देकर स्वागत किया । आयोजित उद्घटान समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा कि शहर में जितना अधिक होगा उतना ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था होगी । शहर के लोगो को न्यू मैक्स हॉस्पिटल बरदान साबित होगी। कोरोना के दौरान हम सबों को अस्पताल की कमी काफी दर्द दिया था । हर कोई अस्पताल की ओर भाग रहा था लेकिन अस्पतालों में बेडो कई कमी से लोग दम तोड़ रहे है । अस्पताल के प्रबंधक समिति के सदस्य डॉ राजकुमार ने बताया कि अस्पताल में आइसीयू ,एनआईसीयू के साथ साथ हर्ट सम्बंधित इलाज का बेहतर व्यवस्था है । इसके साथ नवजात शिशुओं के लिए बेहतर सुविधा के साथ अनुभवी चिकित्सको की टीम 24 घंटे मौजूद रहेंगे । मौके पर अस्पताल प्रबंध समिति के चंदन झा, अभिराम सिंह, राजेश झा, बदलू साह, संत शिरोमणि महात्मा रामविलास दास, विमल कुमार, अबधेश कुमार पंकज, गौरव कुमार आदि अस्पताल कर्मी मौजूद थे ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!