Samastipur

“भोजपुरी गाने पर पिस्टल में गोली भरता दिखा बबलू:उपमुख्य पार्षद पति हत्याकांड में भी है मुख्य आरोपी

समस्तीपुर में अवैध हथियार के प्रदर्शन का वीडियो वायरल हा रहा है। वीडियो रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी और पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में सजायाफ्ता बबलू सिंह का है। उसके साथ मंटून दास हाथ में देसी मास्केट लिए दिख रहा है। वीडियो रोसड़ा बाजार में एक बर्थडे पार्टी के दौरान का है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनय तिवारी ने राेसड़ा पुलिस को वीडियो का सत्यापन कर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने को कहा है। उधर, रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल रोसड़ा शहर में पिछले सप्ताह एक बर्थडे पार्टी थी। उस पार्टी में रोसड़ा निवासी बबलू सिंह शामिल था। पार्टी के दौरान स्टेज पर वह पिस्टल में गोली भरते हुए दिख रहा है। वह मंच से नीचे भी आता है और फिर मंच पर चढ़ जाता है, जिस समय वह हथियार में गोली भर रहा होता है, उस वक्त भोजपुरी गीत “ये मुखिया जी, मन होखे त बोली” गीत चलता रहता है। इसी दौरान किसी ने बबलू सिंह का वीडियो हथियार के साथ बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्रकार हत्याकांड में सजायाफ्ता है बबलू, फिलहाल बेल पर

बबलू, रोसड़ा के पत्रकार विकास कुमार सिंह हत्याकांड में आरोपी था। इस मामले में बबलू को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। अभी वह बेल पर है। वहीं 7 सितंबर को उपमुख्य पार्षद बबीता कुमारी के पति अरुण महतो (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बबलू इस मामले में भी मुख्य आरोपी है।

पत्रकार विकास कुमार सिंह हत्याकांड

रोसड़ा के युवा पत्रकार विकास रंजन की हत्या 25 नवंबर 2008 को हुई थी। वारदात के वक्त वो गायत्री नगर रोड स्थित अपने ऑफिस से स्टोरी फाइल कर घर जा रहे थे। शाम के तकरीबन सात बजे के आसपास घात लगाए अपराधियों ने पत्रकार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

क्या बोले सर्किल इंस्पेक्टर

रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!