Samastipur

“समस्तीपुर आरपीएफ ने बेगूसराय से साइबर कैफे संचालक को किया गया गिरफ्तार,लैपटॉप-कंप्यूटर जब्त

समस्तीपुर रेलवे मंडल की आरपीएफ टीम ने निजी आईडी पर ट्रेन टिकट रिजर्वेशन के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में बेगूसराय के छौराही में छापेमारी एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार करते हुए कंप्यूटर, लैपटॉप आदि जब्त किया है। वहीं, कैफे से लंबी दूरी की कई ट्रेन टिकट भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छौराही थाने के बरैपुरा गांव के दिनेश सहनी के पुत्र ऋषि कुमार 18 वर्ष के रूप में की गई है। दुकान में दो निजी आईडी से टिकट का कारोबार हो रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरपीएफ ने की कार्रवाई
मंडल सुरक्षा आयुक्त जेएस जानी ने बताया कि मंडल कंट्रोल को सूचना मिली थी कि निजी आईडी पर ट्रेन टिकट का कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वीपी वर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां बिहार कम्यूनिकेशन एण्ड मोबाईल शॉप नामक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पाया गया कि इस कैफे में दो निजी आईडी पर टिकटों की बुकिंग की जा रही है। जिससे रेलवे को घाटा हो रहा है। दुकान कई बना हुआ नया पुराना टिकट भी बरामद किया गया।

समस्तीपुर पोस्ट पर दर्ज हुआ मामला
इस मामले में समस्तीपुर पोस्ट पर ऋषि के खिलाफ धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बरामद टिकट करीब एक लाख रुपए से अधिक का है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!