Patna

सोनपुर स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सोनपुर:16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2023 तक सम्पूर्ण भारतीय रेल पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2023 के अंतर्गत आज सोनपुर स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेल कर्मचारी एवं रेल उपभोक्ताओं के बीच साफ सफाई की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रेल यात्रियों को स्टेशनों, ट्रेनों एवं रेलवे परिसर तथा अपने आस-पास के जगहों को साफ-सुथरा रखने हेतु जागरूक किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को ट्रेन में तथा रेलवे परिसर में गंदगी न फैलाने एवं डस्टबिन का उपयोग करने के लिए भी जागृत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को डस्टबिन के प्रकार एवं उसके उपयोग के बारे में बताया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!