Samastipur

दलसिंहसराय;रामपुर जलालपुर में आईसीआई बैंक कर्मी से बदमाशो ने की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

 दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव के तेलसर चौर के पास बाइक सवार बदमाशो ने आईसीआई बैंक कर्मी से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है । पीड़ित बैंक कर्मी बेगूसराय जिला के खोदवानपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी वार्ड संख्या एक निवासी मो. आलमगीर के पुत्र मो. मेराज आलम ने बताया की बाइक सवार तीन की संख्या में आए बदमाशो ने हथियार का भय दिखाकर 7 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन के साथ बैंक एटीएम लूट कर फरार हो गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना को लेकर बैंक कर्मी ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर, सिविल कोर्ट परिसर में स्थित आईसीआइ बैंक की शाखा में कार्यरत हूं । शनिवार को घर जाने के लिए दलसिंहसराय से अपनी बाइक से लेकर घर जा रहा था । इसी रामपुर जलालपुर गांव के रोड में तेलसर चौर के पास पीछे से ओवर टेक कर एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशो एनआर बाइक रोकने का इशारा करते हथियार दिखाने लगा।

 

 

जब मैंने अपनी बाइक रोकी तो दो बदमाश ने मेरे पास आकर हथियार दिखाकर बोला जो रूपया है दे दो । मेरे पास में 6 से 7 हजार रूपया था जो मैने दे दिया । इस दौरान बदमाशो ने मेरे बैंक के द्वारा दी गई लैपटॉप , मोबाइल फोन, आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी, और बैंक ऑफ बरोदा बैंक का एटीएम भी लूट कर फरार हो गया । इस संबध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बैंक कर्मी ने लूट पाट की घटना को लेकर आवेदन दिया है ,मामले की जांच की जा रही है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!