Samastipur

“समस्तीपुर मे बाईक ऑटो मे टक्कर,अधिवक्ता की मौत,दो बहनें जख्मी, बहनों को परीक्षा दिलाने जा रहा था

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर रेबाड़ी ढाला के पास शनिवार को ऑटो और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में समस्तीपुर कोर्ट एक अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उनकी दो चचेरी बहनें जख्मी हो गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिवक्ता की पहचान खानपुर थाने के नत्थुद्वार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार 30 वर्ष के रूप में की गई है। जख्मी उनकी चचेरी बहन आशा कुमारी और पल्लवी ज्योति का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आशा और पल्लवी ज्योति का स्नातक प्रथम खंड का प्रैटिकल की परीक्षा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में थी। राजेश को भी कोर्ट आना था, जिसके कारण दोनों चचेरी बहन आशा और पल्लवी को बाइक पर बैठाकर समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान रेबाड़ी ढाला के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

 

घटना को लेकर मामला दर्ज

 

घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, घटना की जानकारी के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्या ने कहा कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। शव की पहचान कर ली गई है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!