Samastipur

“समस्तीपुर में खून से लथपथ मिला व्यक्ति,होश आने पर कहा- जमीन विवाद में प्राइवेट पार्ट काटा

Samastipur: एक अधेड़ पड़ा मिला। किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। वहां से गुजर रहे एक स्थानीय की नजर उसपर पड़ी। जिसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। इस दौरान होश में आने के बाद अधेड़ ने खुद बताया कि उसका पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर उन्होंने मेरा प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अधेड़ की पहचान कल्याणपुर थाने के लदौड़ा गांव के रविंद्र साह 55 वर्ष के रूप में की गई है। अधेड़ का उपचार करने वाले डॉक्टर सुशांत कुमार ने कहा कि स्थिति काफी नाजुक है। थोड़ा स्टेबल हो जाए तो ऑपरेशन करना होगा। अधेड़ का खून काफी बह गया था।

होश आने पर अधेड़ ने कहा पड़ोसी से है पांच धूर कर जमीन का विवाद उसी के लोगों ने काटा

होश आने के बाद अधेड़ रविंद्र साह ने बताया कि उसे अपने पड़ोसी से पांच धूर जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार दोपहर वह कोर्ट के काम से ऑटो से समस्तीपुर आये थे। शहर के मगरदही घाट के पास रोसड़ा बाइपास के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। जिसे जितवारपुर के बूढीगंडक नदी के ढाव में ले जाकर उसका अंडकोष काट दिया। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले बोल रहे थे कि तुम तोयैब को क्यों परेशान कर रहे हो। होश आने के बाद वह अपने को हॉस्पिटल में पाया। उन्होंने शक जाहिर किया है कि पड़ोसी तोयेब के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

नगर पुलिस ने दर्ज किया बयान

जख्मी रविंद्र को होश आने पर नगर पुलिस ने जख्मी का बयान लिया है। जिसमें पड़ासी तोयैब से विवाद की बात की जानकारी दी है। हालांकि चर्चा यह भी है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध है। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। चुकी जिस स्थिति में अधेड़ मिला था। मामला संदिग्ध लग रहा है। सदर अस्पताल में तैनात नगर थाने के दारोगा विनय कुमार ने बताया कि अधेड़ के बयान को संबंधित थाने को भेजा जा रहा है। चुकी घटना स्थल मुफस्सिल थाना का है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!