sportsSamastipur

दलसिंहसराय की बेटी काजल का बिहार अंडर 17 जूनियर महिला फुटबॉल टीम में सलेक्शन

दलसिंहसराय,बिहार अंडर 17 जूनियर महिला फुटबॉल टीम में टाउन क्लब दलसिंहसराय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी काजल कुमारी का भी चयन हुआ. इसकी जानकारी टीम के कोच मुकेश राय ने देते हुए बताया कि बरौनी फ्लैग के यमुना भगत स्टेडियम में 3 सितंबर से 15 सितंबर तक 35 खिलाड़ियों का कैंप लगा.जिसमें महिला फुटबॉल टीम के कोच के देख-देख में सिवान, गोपालगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय,कटिहार, छपरा,मुंगेर के 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया.जिसमें काजल का चयन भी किया गया हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जूनियर महिला टीम के खिलाड़ी आगामी 20 से 30 सितंबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में प्रतियोगिता में खेलेगी .बिहार टीम को ग्रुप सी में रखा गया है.जिसमें बिहार,बंगाल, झारखंड,मिजोरम हैं.बिहार का पहला मैच 20 सितंबर को मिजोरम से होगा।

 

 

काजल के बिहार टीम में सिलेक्शन होने पर उनकी मां दुर्गा देवी पिता वृन्दा कापर खुश है.इसे लेकर क्लब के सचिव चंदन प्रसाद,डॉक्टर विवेक दत्त,शकुंतला टीवीएस के राज दीपक,सम्भावि,रिचा,अंजलि, खुशबू इत्यादि खिलाड़ियों ने शुभकामना देते हुए जीत की कामना किया हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!