Samastipur

“एक साथ उठी चारों की अर्थी,मुंबई हादसे के शिकार 4 दोस्तों का शव समस्तीपुर पहुंचा,अयोध्या घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई के ठाणे में बहुमंजला इमारत की लिफ्ट गिरने से शिकार हुए समस्तीपुर के चार मजदूरों का शव बुधवार को विभूतिपुर के बरेठा टभका गांव पहुंचा। दो अलग-अलग एंबुलेंस से शव पहुंचते ही गांव में चहुओर महिलाओं की चीख पुकार से महौल करुण हो गया। एक एंबुलेंस पर दो-दो शव रखा गया था। पहले लोगो ने चारों शवों को नीचे उतारा व तुरंत ही अंतिम विदाई की रश्म अदा बस से अंतिम संस्कार के लिए बेगूसराय के गंगातट स्थित अयोध्याघाट के लिए गांव के लोग रवाना हो गए। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस हादसे की जानकारी के बाद पिछले तीन दिनों से टभगा गांव में मातमी संनाटा छाया हुआ था। बीच-बीच महिलाओं की रोने की आवाज महौल को और करुण बना रहा था। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि भी मौजूद थे। इससे पूर्व मंगलवार को ही मृतक के आश्रित को प्रशासन की ओर से दो-दो लाख रुपए का चेक प्रदान कर दिया गया था।

ग्रामीणों ने पहले से कर रखी थी अंतिम संस्कर की तैयारी

मुंबई से शव चलने के साथ लोगों ने मंगलवार को ही अंतिम संस्कार की सभी तैयारी कर ली थी। ताकि शव को ज्यादा देर रखना नहीं पड़े। सुबह करीब 10 बजे शव लेकर एंबुलेंस जैसे ही गांव में प्रवेश किया। पूर्व से तैयार ग्रामीणों ने शव को एंबुलेस से उतार कर जल्दी-जल्दी में सभी रश्म करते हुए एक-एक कर चारों शव को बस पर लोड किया। जिसके बाद लोग बेगूसराय के गंगातट अयोध्या घाट के लिए रवाना हो गए।

यहां बतादें कि रविवार रात को मुंबई के ठाणे के बालकुम इलाके में निर्माणाधीन 40 मंजिला इमारत का लिफ्ट का गिरने से किशनपुर टभका के बरैठा टोला वार्ड संख्या 9 निवासी होरिल दास के 25 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार, 35 वर्षीय पुत्र योगेंद्र दास के पुत्र कारी दास, वार्ड संख्या दस निवासी उमेश दास के 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार दास और धनपत दास के 35 वर्षीय पुत्र मंजेश चौपाल की इस घटना में मौत हो गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!