Samastipur

“नाईट ड्यूटी कर वापस घर लौटी नर्स की ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

बरौनी कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र के तिलरथ स्टेशन एवं हरपुर रेलवे गुमटी के बीच अप मेन लाइन पर एक ट्रेन की चपेट में आ जाने एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाते ही रेल थाना बेगूसराय ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान बरौनी थाना के गढ़हरा ओपी क्षेत्र के नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या -03 राजवाड़ा पासवान टोला निवासी रामबली पासवान की करीब 21 वर्षीया पुत्री नर्स पूजा कुमारी के रूप में की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजन ने बताया कि वह नाईट ड्यूटी कर वापस घर लौटी थी और फिर किसी काम से बेगूसराय की तरफ ट्रेन से जा रही थी। इस दौरान वह तिलरथ स्टेशन के आगे हरपुर रेलवे गुमटी के बीच रेलगाड़ी से गिर गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!