Indian RailwaysSamastipur

द बर्निंग ट्रेन बनने से बची गरीब रथ एक्सप्रेस,दलसिंहसराय के बसढिया होल्ट के पास ट्रेन में लगी आग,बोगी को काट…

द बर्निंग ट्रेन बनने से बची गरीब रथ एक्सप्रेस।दलसिंहसराय से एक बड़ी खबर सामने आरही है ।जँहा एक ट्रेन द बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई । समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर दलसिंहसराय-नाजिरगंज स्टेशन के बीच आनंद विहार से जयनगर आ रही 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की G-3 बोगी में अचानक बुधवार दोपहर आग लग गई। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई,यात्रियों ने ट्रेन को भेकपम कर रोका ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने ट्रेन की बोगी पर पानी की बौछार कर आग को काबू में किया। इस दौरान दलसिंहसराय आदि स्टेशन से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर अलग किया।

इधर घटना की सूचना पर समस्तीपुर के DRM आलोक अग्रवाल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना के कारण ट्रेन की बोगी में सफर कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सफर कर रहे लोग ट्रेन की बोगी से अपना सामान लेकर नीचे उतर गए

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!