Patna

भोजपुरी सिंगर ने गुरुग्राम में नाबालिग से किया रेप, होटल में आपत्तिजनक फोटो खींच की वायरल,गया जेल

भोजपुरी सिंगर ।हरियाणा के गुरुग्राम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और बाद में उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जेसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके काफी फॉलोअर्स हैं। सिंगर का असली नाम अभिषेक है और वह बिहार का रहने वाला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पहले की दोस्ती, फिर ले गया होटल

 

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय बाबुल बिहारी 2 साल पहले गुरुग्राम के राजीव नगर में रहता था। उसकी 13 साल की एक नाबालिग लड़की से वहीं दोस्ती हुई। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को एक दिन होटल में ले कर गया। होटल में उसने उसके साथ रेप किया। इस दौरान भोजपुरी सिंगर ने नाबालिग की आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली थी।

 

 

वायरल तस्वीरें माता-पिता के पास पहुंची

 

रेप का शिकार हुई लड़की ने इस पूरी बाबत घटना के बारे में किसी को नही बताया था। अब कुछ दिन पहले आरोपी सिंगर ने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर शेयर कर दी। तस्वीरें वायरल होती हुई लड़की के माता पिता के पास पहुंची। उन्होंने जब अपनी बेटी से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बुधवार को पुलिस के पास गुहार लगाई। सेक्टर 14 थाने में इस पूरे मामले की FIR दर्ज कराई।

 

कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

 

गुरुग्राम की सेक्टर 14 थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर पोक्सो और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में बाबुल बिहारी उर्फ अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया। मामला संगीन था और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में आरोपी भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग भी कराई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!