Samastipur

दलसिंहसराय की खबर;चांदचौर में दाे दिन से थी लापता महिला का शव बरामद,3 महीने पहले हुई थी शादी

दलसिंहसराय की खबर;दलसिंहसराय के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के रहने वाली महिला 2 दिन पहले अपने घर से लापता हुई थी। गुरुवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिमी पंचायत स्थित छरकी बांध नामक चौर से महिला का शव मिला है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त बांध से राहगीर गुजर रहे थे, इसी दौरान अचानक शव नजर आया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छानबीन में जुटी पुलिस

 

शव की पहचान के बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी सतन पासवान की 19 वर्षीय पुत्री उजाला कुमारी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दबी जुबान से प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात बताया जा रही है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

 

उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है फिलहाल हत्या क्यों हुई, कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!