Patna

सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर में 12 वर्षीय किशोर फंसा,रेस्क्यू मे जुटी टीम

सोन नदी।बिहार के रोहतास में सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर में एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू करने में जुट गई है. देर रात तक किशोर को रेस्क्यू नहीं किया जा सका. हालांकि मौके पर स्थानीय लोग व प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने की कवायद में जुटी रही. वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोग बच्चे के बाहर निकलने की प्राथना भगवान से कर रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो पाया के बीच में फंसा है बच्चाः

 

 

बताया जाता है कि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज से दाउदनगर जाने वाली सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर नंबर- 1 के पास दो पाया के बीच में एक 12 वर्षीय बालक फंस गया है. इसकी जानाकरी जैसे ही स्थानीय लोगों मिली मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी ने अपने स्तर से पहले तो बच्चे को निकालने की कोशिश की जब लोग सफल नहीं हो सके तो प्रशासन को सूचना दी गई. वहीं मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम रेस्क्यू की कवायद में जुटी है.

 

 

 

2 दिनों से घर से लापता था बालकः

 

पिलर में फंसा बच्चा नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है, जो थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है. परिजन ने बताया कि वह दो दिनों से घर से लापता था, लेकिन अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है.

 

 

 

बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारीः

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नासरीगंज के बीडीओ मो. जफर इमाम, अंचलाधिकारी अमित कुमार, स्थानीय पुलिस बल आदि के साथ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बिक्रमगंज के एसडीएम उपेंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे हैं, बच्चा को निकालने का प्रयास किया जा रहे है. बच्चा फिलहाल सुरक्षित है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!