train news;महनार रोड स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस एंव ढोली स्टेशन पर पटना-जयनगर एक्सप्रेस होगा अब ठहराव
train news;सोनपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के महनार रोड स्टेशन पर तथा गाड़ी सं. 15549/15550 जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस का ढ़ोली स्टेशन पर प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
दिनांक 04.06.2023 से गाड़ी संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस 02.40 बजे महनार रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 02.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस 10.41 बजे महनार रोड पहुंचकर 10.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
दिनांक 05.06.2023 से गाड़ी संख्या 15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस 08.45 बजे ढ़ोली स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 08.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस 18.00 बजे ढ़ोली पहुंचकर 18.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
……….
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
