Ajab Gajab NewsPatna

बिहार मे शनि ग्रह होने का झांसा देकर तीन भरी सोना व 20 भरी चांदी का जेवर ले ठग हुआ फरार

बिहार ।बेगूसराय।गढ़पुरा।बाइक सवार तीन लोगों के द्वारा एक महिला से सोने और चांदी का जेवर ठग कर भाग निकलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार को कोरियामा पंचायत के वार्ड 5 मथवा गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी राधा देवी व पतोहू के साथ होने की बात बताई गई है। घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया अशोक कुमार ने की है। इसकी जानकारी गढ़पुरा थाना को दी गई। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा गया। जिसमें लाल रंग की बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को आते अथवा जाते देखा जा रहा है। बताया गया है कि एक बाइक पर सवार तीन लोग आया और उपेंद्र यादव के घर समीप रुका।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक व्यक्ति बाइक तो दूसरा चौखट के निकट खड़ा हो गया। तीसरा व्यक्ति उपेंद्र यादव के समीप गया और कुछ बातचीत करने लगा। इसी दौरान घर की महिलाएं बाहर आईं। जिन्हें देखकर तीसरा ठग व्यक्ति कहने लगा इस पर शनि ग्रह है। इसे हटाना जरूरी है। इसी तरह की बात करते हुए वह सभी को अपने झांसे में फंसा लिया और पूजा पाठ करवाने को कहा। जिसके बाद वह घर में गया और धाम लगवाकर अगरबत्ती जलवाया तथा ग्लास में पानी मंगवाकर उसमें कुछ मिलाया और सभी को पिला दिया।

 

इसके बाद उसने कहा कि घर में जो सोने व चांदी का जेवरात है, धाम पर रखो। लोग झांसे में आ गए और करीब 3 भरी सोना व 20 भरी चांदी का जेवर वहां रख दिया। ठग के द्वारा अगरबत्ती जला कर सभी के हाथ में थमा दिया गया और कहा गया कि जब तक आधा अगरबत्ती नहीं जल जाता है तब तक हिलना मना है। इसी दौरान वह सोने व चांदी का सभी जेवर ले लिया और बाहर निकला। उसके बाद तीनों ठग मोटर साइकिल से भाग निकला। इस घटना के बाद परिवार वालों में शोक का वातावरण छा गया। वहीं गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!