Samastipur

समस्तीपुर;शादी मे शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला,वाहन क्षतिग्रस्त कर आरोपी को छुड़ाया

समस्तीपुर में रविवार रात उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया। ये हमला तस्कर को छुड़ाने के लिए किया गया। आक्रोशित लोगों ने छुड़ाने के दौरान पुलिसिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, मौके से आरोपी को लेकर फरार हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान पथ पर मौजूद राहगीरों द्वारा हमले का वीडियो भी बना लिया गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में कई लोग पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी पर डंडे से प्रहार करते हुए दिख रहे हैं। हिंसा में स्कार्पियो के पीछे का पूरा शीशा तोड़ दिया गया है। वहीं, कुछ देर बाद जब पुलिस स्कॉर्पियो से पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे हैं तो स्थानीय लोग वहां से फरार हो गए।

 

शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों को उत्पाद विभाग द्वारा उठाने पर हुआ विवाद

 

बताया जा रहा कि शिवरा चंदन चौक के आगे शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में शक होने पर कुछ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए ग्रामीण को उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ ले जा रही थी। इसी बात पर आक्रोशित हुए लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से भी पुलिस वाहन पर हमला किया गया। जिसके बाद असहाय महसूस कर रहे उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लिए गए ग्रामीण को मुक्त कर दिया। जिसके बाद लोग वहां से फरार हो गए।

 

क्या कहते है पटोरी थाना अध्यक्ष

 

पटोरी थाना अध्यक्ष जयकांत शाह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम पर हमला की सूचना मिली है। लेकिन अब तक उत्पाद विभाग द्वारा लिखित तौर पर कोई जानकारी थाना को नहीं दी गई है। उत्पाद टीम पर हमले की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है।

 

उत्पाद अधीक्षक ने क्या कहा

 

उत्पाद अधीक्षक एस के चौधरी ने बताया कि पटोरी क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी इसी दौरान टीम पर हमला किया गया है। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर लिया गया है और गिरफ्तार किए गए लोग को ग्रामीणों ने मुक्त करा लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!