Bhagalpur

विद्यापतिनगर;आगलगी में 4 घर जलकर राख,करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान

विद्यापति नगर थाना अंतर्गत सिमरी पंचायत के वार्ड-2 भुइया स्थान के पास खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई। आग की चिंगारी से आसपास के 4 घर भी जल गए। 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सुनील राय, प्रतिभा देवी, श्याम राय और कुंदन कुमार के घर जले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय लोगों ने कहा भुइया स्थान की रहने वाली प्रतिभा देवी अपने घर में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग फैल चुकी थी। जिसके बाद चार घर जल गए।

 

स्थानीय लोगों ने पंप सेट और चापाकल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच गांव के जनप्रतिनिधि ने अग्निशमन दस्ता की टीम को सूचना दी। कुछ ही घंटे बाद अग्निशमन दस्ता की टीम घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में घर में रखे राशन, कपड़ा व नगद जल गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!