Patna

यूट्यूबर मनीष कश्यप को फिर लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने रिमांड अवधि 12 दिन बढ़ायी,8 को सुनवाई

यूट्यूबर मनीष कश्यप ।तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा की फेक वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडु की मदुरै कोर्ट ने मनीष कश्यप को राहत नहीं देते हुए रिमांड अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. मनीष कश्यप अब कम से कम 17 मई तक जेल में रहेंगे. उनकी जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रिमांड अवधि को 12 दिनों के लिए बढ़ाया गया

 

हिंसा का फेक वीडियो वायरल करने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै कोर्ट से यूट्यूबर मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी. तमिलनाडु पुलिस की मांग पर सुनवाई करते हुए मदुरै कोर्ट ने यूट्यूबर की रिमांड अवधि को 12 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. फिलहाल मनीष कश्यप मदुरै की सेंट्रल जेल में बंद है. मनीष कश्यप मामले में 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही मनीष कश्यप की रिहाई संभव है.

 

 

 

 

सुप्रीम कोर्ट में 8 मई को होगी सुनवाई

 

यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा था कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पर NSA क्यों लगाया गया है. तमिलनाडु सरकार की तरफ से जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया था. उसपर कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को जवाब देने के लिए समय देने हुए सुनवाई के लिए 8 मई की तिथि निर्धारित की थी.

 

 

 

 

न्यायिक हिरासत में है मनीष

 

तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. मनीष को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. तमिलनाडु पुलिस की टीम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष को पटना से तमिलनाडु ले गई थी. वहां मदुरै कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!