Samastipur

दलसिंहसराय पुलिस ने पगड़ा से देशी कट्टा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय पुलिस ने गश्ती के दौरान पगरा से दो युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ डीह पगरा वार्ड 10 में एक मामले की जांच के लिए जा रहे थे.इसी दौरान पगरा में ही पुलिस को देख दो युवक भागने लगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसपर शक होने पर पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर दोनों को पकड़ा गया.तलाशी लेने पर डीह पगरा निवासी सुरेश दास के पुत्र सौरभ कुमार के कमर में से देशी कट्टा बरामद हुआ है.वही उसके साथ राजेश दास का पुत्र चन्दन कुमार जो सौरभ का दोस्त था.दोनों को पकड़ कर थाना लाया गया है.देशी कट्टा पास में रहने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे.पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!