Patna

पटना वीमेंस कॉलेज की इको टास्क फोर्स ने गो ग्रीन का दिया संदेश,चलाया स्वच्छता अभियान

पटना/22 अप्रैल वह पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर ईको टास्क फोर्स, पटना महिला कॉलेज (स्वायत्त)ने पटना के इंद्रपुरी में कॉलेज की छात्राओं ने वृक्षारोपण , स्वच्छता अभियान,हाउस बोर्ड डेकोरेशन, विभिन्न स्लोगन, भाषण, पोस्टर मेकिंग इत्यादि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किया। जिसमें 30 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ड्राइव सुबह पृथ्वी की रक्षा और वृक्षारोपण के बारे में जागरूकता फैलाने और हरियाली के लिए संदेश फैलाने के मिशन के साथ हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को होना होगा जागरूक:

जूलॉजी विभाग की प्रमुख शोभा श्रीवास्तव ने बताया पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना होगा। आधुनिक जीवन एवं इलेक्ट्रिक गैजेट के चकाचौंध में प्रकृति को नजरअंदाज कर हम आने वाली पीढ़ी के लिए जहर घोल रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के सुंदर आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया। वहीं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस तरह के अवसरों पर लघु आयोजन से छात्र-छात्राओं में जागरूकता का संचार तो होता ही है। साथ ही साथ उनका रुझान विद्यालय एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़ता है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया:

इस अवसर पर जूलॉजी विभाग के डॉक्टर नीतू के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा की पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।

कार्यक्रम में जूलॉजी विभाग की प्रमुख शोभा श्रीवास्तव,डॉ. नीतू, जूलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमीत रंजन सहित अन्य कर्मी एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!