Samastipur

दलसिंहसराय;अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर छात्रों द्वारा निकाला गया प्रभात फेरी, किया गया जागरूक

दलसिंहसराय,आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल के समापन पर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल चन्द्र प्रकाश,अंचल पदाधिकारी राजीव रंजन,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर साह द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी मध्य विद्यालय दलसिहंसराय परिसर से निकाला गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान राष्ट्रीय मध्य विद्यालय,कुसुमवति कन्या मध्य विद्यालय से भी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया.

एंव भीषण गर्मी में लू से बचने,घरों में खाना बनाते समय सावधानी बरतने को लेकर जागरूक किया गया.प्रभात फेरी में प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा,निर्मला कुमारी,प्रधानाध्यापक रामानुराग झा, सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!