Samastipur

समस्तीपुर में लू को लेकर अलर्ट जारी,दो दिनों में तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना,दिए कई निर्देश

समस्तीपुर।जिले का तापमान 40 डिग्री क्रॉस कर चुका है। मंगलवार को हीट डे घोषित किया गया। अधिकतम तापमान 40. 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने अगले दो दिनों के लिए लू अलर्ट जारी किया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में जिले में प्रचंड गर्मी पड़ेगी, वहीं लू के असार बन रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

चिलचिलाती धूप से गुजरते लोग।

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 23 अप्रैल तक के लिए जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के अधिकतम जिलों में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 -28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। रिलेटिव ह्यूमिडिटी सुबह में 40- 45 प्रतिशत और दोपहर में 15-25 फीसद रहने की उम्मीद है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की उम्मीद है।

 

 

किसानों के लिए जारी किया गया निर्देश

 

मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए वैज्ञानिकों ने तैयार गेहूं, अरहर, मक्का, फसल की कटनी और दौनी करने को कहा है। बसंतकालीन मक्का की फसलें, जो घुटने तक आग गई हो उस पर मिट्टी चढ़ाने का कार्य करें। आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें। हरे चने की बुआई जल्द से जल्द करें।

 

अग्निशमन विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

तेज पछुआ हवा की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अगलगी की संभावना जताते हुए सर्तक रहने को कहा है। घर में 11 बजे से पहले खाना बना लेने के लिए कहा गया है। साथ ही देहाती क्षेत्रों में खाना बनाने के दौरान कम से कम दो बाल्टी पानी रखने को कहा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!