Patna

जमुई में पुल से 20 फीट नीचे गिरी सीआरपीएफ जवानों से भरी बस,4 घायल

CRPF Vehicle Accident: बिहार के जमुई में देर रात सीआरपीएफ के जवानों से भरी वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ का वाहन पुल से नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. ये हादसा सोनो-चकाई मुख्य मार्ग NH333 पर सोमवार की रात हुआ है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हादसे में चार जवान घायल
बता दें कि सीआरपीएफ 215 बटालियन वाहन अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार जवान बुरी तरह घायल हो गए है. जिसके बाद सहयोगी जवानों के द्वारा घायल चार जवानों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो जवानों की हालत गंभीर पटना किया रेफर
अस्पताल से दो जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. सभी घायल जवान जमुई पुलिस लाइन के हैं.घायल जवानों में सीटी यलमो, अनीश सिंह, संतोष यादव और सुबु राज शामिल हैं.
!

20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस
बताया जाता है कि किसी जवान को छोड़ने के लिए जमुई पुलिस लाइन से सभी लोग चकाई जा रहे थे. इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस पर सवार चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों में रेफर हुए 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!