Patna

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट टॉपर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

लखीसराय ।जिले स्थित खगौर पंचायत के एक कोचिंग सेंटर प्रांगण में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान टॉपर छात्र – छात्राएं काजल कुमारी – 468अंक , अफरीन खातून 411 अंक, गुरुदेव कुमार- 438 सहित कुल 150 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर,शिक्षक चंदन कुमार ,नीतीश कुमार,सौरभ कुमार,नंदन कुमार को भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सम्मानित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर पूर्व मुखिया मोहम्मद इरफान, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष यादव, उपसरपंच प्रतिनिधि प्यारे लाल यादव, समाज सेवी दिनेश चंद्रवंशी, किउल धार्मिक न्यास परिषद ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष माला देवी , चंदन कुमार , वार्ड सदस्य अजय कुमार यादव की ओर से जारी उतीर्ण पंचायत टॉपर बच्चे- बच्चियों को जिले का का नाम रौशन करने के लिए सम्मानित किया गया।

सोर्स:एस के गांधी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!