Samastipur

समस्तीपुर में 10 लाख की शराब बरामद:ट्रक में बॉक्स बनाकर रखी थी शराब

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में बुधवार को एक ट्रक शराब जब्त की गई। साथ ही 2 पिकअप और एक बाइक को भी जब्त किया गया है। मामला कल्याणपुर थाना के अजना पंचायत के जखरा गांव का है। कल्याणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के खेप को पकड़ा गया। सभी को जब्त कर अपने साथ थाना ले आई है।

बताया जाता है कि उक्त ट्रक के अंदर शराब पहुंचाने के लिए एक बॉक्स बनाया गया था, उक्त बॉक्स के अंदर शराब लदा हुआ था और चारों ओर से सीमेंट की बोरी ला दी हुई है । सभी बोतले पंजाब निर्मित सभी शराब मैकडोल ब्रांड की है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है।

वही ग्रामीणों का बताना है कि शराब लदी गाड़ि के साथ 2 पिकअप को भी पुलिस ने जब तक अपने साथ थाने ले गई है। अभी फिलहाल बरामद शराब की गिनती की जा रही है। हालाकि पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद विदेशी शराब करीब 10 लाख रुपए से ऊपर की है।

बरामद विदेशी शराब को पुलिस ट्रक व पिकअप से उतार कर उसकी गिनती में जुटी थी।समाचार प्रेषण तक गिनती जारी रहने के कारण कितनी शराब है उसका पता नही चल सका है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की शराब की गिनती के बाद ही कितना लीटर है वो बताया जा सकता है। पुलिस मामले में शराब कारोबारी की पहचान में भी जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!