Patna

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर साली अपने जीजा से बोली-आपसे प्यार करती हूं, मुझे अपना लो,देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शुक्रवार को एक जीजा-साली का हाई वोल्डेज ड्रामा देख सभी लोग दंग रह गए। साली अपने जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। बोलने लगी आपसे प्यार करती हूं। अपना लीजिए। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। जीजा ने फोन कर अइपनी पत्नी को बुला लिया। पति-पत्नी और साली के बीच त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग देख सभी हैरत में थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी फोन पर इसकी सूचना दे दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर बताया गया कि युवक सीतामढ़ी का रहने वाला है। युवक ने बताया कि लड़की पड़ोस की साली लगती है। ससुराल आए थे। यहीं पर दोस्ती हो गई। शुक्रवार को बाहर जाने के लिए निकले तो पीछे-पीछे वह मुजफ्फरपुर जंक्शन तक पहुंच गई।

साली ने दीवार से टकराकर अपना सिर फोड़ा
वहां मौजूद यात्रियों ने बताया कि साली जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। साली बार-बार कह रही थी मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे अपना लो। वहीं, जीजा लगातार इनकार कर रहा था। हद तो तब हो गई जब युवती जंक्शन पर दीवार से टकराकर अपना सिर फोड़ने लगी। सिर फोड़ते हुए बोलने लगी कि सिंदूर डालो। यह देख जंक्शन पर शाम को काफी भीड़ लग गई।

बच्चे को लेकर स्टेशन पर पहुंच गई बहन

साली कुछ कर न लें इससे घबराए जीजा ने काल कर स्वजन को बुलाया। यात्रियों ने इसकी जानकारी आरपीएफ व जीआरपी को भी दी। युवक की पत्नी भी वहां पहुंच गई। उसके पास एक बच्चा भी है। हालांकि, पुलिस के आने के पहले ही सभी लोग वहां से निकल गए। यात्रियों ने जीआरपी को उस घटना की जानकारी दी। जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी जंक्शन से बाहर निकल गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!