Samastipur

समस्तीपुर में 50 लाख की शराब बरामद:सतमलपुर चौर में 14 चक्का ट्रक पर लदा था 741 कार्टन

समस्तीपुर जिले की वारिसनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव स्थित चौर से गुरुवार तड़के 14 चक्का ट्रक पर लोड 741 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद विदेशी शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बरामद ट्रक पंजाब नंबर बताया जा रहा है। ट्रक पर सामने से सीमेंट की बोरी रखी हुई थी जबकि उसके पीछे शराब का कार्टन भरा हुआ था। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। इस इलाके में अब तक बरामद शराब की यह सबसे बड़ी खेप बताई गई है।

घटना के संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तड़के करीब 3:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सतमलपुर चौर में शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है ।जिसे छोटे वाहनों से क्षेत्र में भेजा जाएगा ।सूचना पर उनके साथ शशि कुमार ,एलटी प्रभारी विनोद कुमार यादव आदि के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चौर में छापा मारा ।

इस दौरान पुलिस वाहन देख वहां से कारोबारी फरार हो गए ।पुलिस ने जब ट्रक और पिकअप की तलाशी ली तो ट्रक पर 741 कार्टन इम्पेरियम ब्लू और मैकडॉवेल नामक शराब बरामद की गई। जिस पर सेल फार पंजाब लिखा हुआ था। बरामद शराब 6633 लीटर बताया गया है जो 15996 विभिन्न बोतलों में पैक था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की कई वाहन के नंबर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन कहां से आई थी वैसे माना जा रहा है कि वाहन पंजाब से शराब लेकर यहां पहुंची थी। पिकअप स्थानीय बताया गया है जिससे यह पता चल सकेगा कि इस धंधे में कौन-कौन लोग लिप्त हैं घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!