Samastipur

समस्तीपुर;गंडक नदी में डूबने से मासूम की गई जान,घर का इकलौता बेटा अब अमित

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव में शनिवार शाम बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर एक 6 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत सहनी के छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अमित शाम करीब 5:00 बजे बूढ़ी गंडक नदी किनारे शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह नदी में डूब गया। हल्लाह होने पर जब तक लोग जुटते और उसे नदी से बाहर निकाला ।तब तक उसकी मौत हो गई। नदी से निकाले जाने के बाद बच्चा को ग्रामीण गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बताया गया है कि अमित घर का इकलौता चिराग था। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची अंघारघाट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इस मामले में अंगार घाट पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!