Indian RailwaysPatna

Railways News: ईस्टर्न रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को फ्री में जल्द मिलेगी मेडिकल सुविधा

 Railways News: पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे की ओर से नि:शुल्क मेडिकल सुविधा दी जायेगी. इसके तहत स्टेशनों पर दवा दुकानों के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर भी खुलेगा. इसके लिए स्थानीय अस्पतालों से अनुबंध कर डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जायेगी. यह बात देवघर स्टेशन में निरीक्षण के लिए पहुंचे इस्टर्न रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सभी स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

ईस्टर्न रेलवे जीएम ने बताया कि इस जोन में कई स्टेशन ऐसे हैं, जहां कोई स्टॉल लेने नहींं आते. स्टॉल खाली पड़े हैं, जिसे उपयोग में लाने के लिए नयी मार्केटिंग पॉलिसी तैयार गयी है. इसके तहत फार्मेसी का प्रस्ताव आया था. इससे रेलवे सहित रेल यात्रियों को भी लाभ होगा. सप्ताह के सभी दिन 24 घंटे स्टेशनों पर फार्मेसी के साथ डॉक्टर, पारा मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं यात्रियों समेत रेलकर्मियों को दिलायी जायेगी. यात्रियों को गोल्डन आवर में मुफ्त में मेडिकल सुविधा मिलेगी. इससे रेलवे को इससे तीन करोड़ का मुनाफा भी होगा. जीएम ने कहा कि इस योजना का वे अपने लेवल से एप्रूवल दे चुके हैं. इस साल इसे धरातल पर उतारा जायेगा.

 

सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुविधा बहाल करने की तैयारी

जीएम ने कहा कि बड़े स्टेशनों पर 24 घंटे डॉक्टर, स्टाफ दवा दुकानों में रहेंगे. वहीं, छोटे स्टेशनों में भी यह सुविधा बहाल करायी जायेगी. छोटे स्टेशनों में टेली मेडिसिन सेवा नेट के जरिये यात्रियों को उपलब्ध करायी जायेगी. इसके तहत यात्री को मोबाइल पर ऑनलाइन शुगर एवं डायबिटिज चेकअप देर रात में भी एप से करायी जायेगी, ताकि वे रिपोर्ट के आधार पर फार्मेसी में दवा ले सकें. भारतीय रेल में यह पहला अवसर है, जब इस्टर्न रेलवे यात्रियों के लिए इतनी अच्छी सेवा ला रही है. यह सेवा अगर इस्टर्न रेल में सफल हो गयी, तो दूसरे जोन सहित देशभर के रेलवे के लिए यह एक मॉडल बन जायेगा. जीएम ने यह भी कहा कि इस्टर्न रेलवे में 2023 में 13 हजार रेल कर्मियों की बहाली प्रक्रिया शुरू करायी जायेगी. लेवल सेवन से लेकर लेवल नाइन तक प्रमोशन की सुविधाएं भी रखी जाएंगी. मौके पर आसनसोल डीआरएम परमानंद शर्मा, देवघर स्टेशन मैनेजर विभूति कुमार व अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!