Vaishali

Digital Rupee: अब नहीं होगी कैश रखने की झंझट, कल से आ रही है देश की डिजिटल करेंसी, लेनदेन में होंगे ये बदलाव

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Digital Currency: 1 दिसंबर से भारत में भुगतान करने का पूरा तरीका बदलने वाला है। अब जेब में कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं है और न ही किसी थर्ड पार्टी द्वारा ऑनलाइन पेमेंट की जरूरत पड़ेगी। बस एक दिन बाद भारत का रिटेल डिजिटल रुपया (Digital Rupee) लॉन्च होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि खुदरा डिजिटल रुपए से ग्राहक आपस में लेनदेन के साथ किसी भी दुकान से खरीदारी कर सकेंगे।  शुरुआत में इसे चार शहरों और चार बैंकों में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, बाद में इसे नौ और शहरों में लाया जाएगा।

 

क्या है Retail Digital Rupee?
अब तक आप कागज के बने नोट का इस्तेमाल खरीदारी या किसी भी लेनदेन के लिए किया करते थें, लेकिन डिजिटल रुपये के आने से यही काम आप ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए रुपये की तरह दिखने वाला डिजिटल नोट जारी किया जाएगा, जो आरबीआई द्वारा चुने गए बैंकों से मिलने वाला है।

इसे रखने के लिए बैंक ही ग्राहकों को डिजिटल वैलेट भी मुहैया कराएंगे। हालांकि, इसे जमा करने पर कोई ब्याज नहीं मिलने वाला है। इसे मोबाइल फोन या अन्य डिवाइस में स्टोर किया जा सकेगा और ग्राहक इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की खरीदारी में कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे इसका इस्तेमाल?
किसी ऑनलाइन भुगतान की तरह ही डिजिटल रुपये से लेनदेन की जा सकेगी। इसके लिए ग्राहकों के मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस में एक बैंकों द्वारा एक डिजिटल वैलेट इंस्टॉल किया जाएगा, जिसमें इस डिजिटल करेंसी को रखा जा सकता है। ग्राहकों खरीदारी के बाद दुकानदार द्वारा पेश किए गए QR कोड को स्कैन करके इससे भुगतान कर सकेंगे।

 

इन बैंकों में कल से शुरू हो रहा डिजिटल रुपया
आरबीआई कुछ समय पहले आए थोक डिजिटल रुपये (Wholesale Digital Rupees) के तरह ही खुदरा डिजिटल रुपये (Retail Degital Rupees) के पायलेट प्रोजेक्ट को भी लॉन्च करने वाली है। इसके सफल होने पर आम जनता के इस्तेमाल के लिए इसे पूरी तरह से जारी कर दिया जाएगा।

फिलहाल, 1 दिसंबर को पहले चरण के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में इसे शुरू किया जा रहा है। RBI के अनुसार, इस पायलट में भागीदारी के लिए आठ बैंकों की पहचान की गई है।

इन शहरों के लोगों को मिलेगा पहला मौका
1 दिसंबर से रिटेल डिजिटल रुपये के इस्तेमाल का पहला मौका मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर के लोगों को मिलने वाला है। इसके बाद इसे अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला जैसे शहरों में जारी किए जाने की योजना है।

Digital Currency:

क्या आम लोगों को मिलेगा फायदा?
डिजिटल रुपये की सबसे बड़ा बेनेफिट है कि इससे कैश रखने की झंझट खत्म हो जाएगी। वहीं, डिजिटल रुपया आरबीआइ की तरफ से बैंक देंगे, इसलिए यह वैधानिक होगा।  डिजिटल रुपये का इस्तेमाल किसी भी तरह की खरीदारी, बिजनेस के बड़े लेनदेन और विदेशों में पैसे भेजने के लिए भी किया जा सकेगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इससे विदेशों में पैसे भेजने की लागत में भी कमी आएगी।

दूसरी तरफ, इसकी वैल्यू मौजूदा करेंसी के बराबर होगी और यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करेगा। सरकार को उम्मीद है कि इसके इस्तेमाल से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!