Samastipur

समस्तीपुर में एके-47 लूट मामले में 2 लोग गिरफ्तार,20 कारतूस की भी हुई थी लूट, हुआ बरामद..

समस्तीपुर.वैशाली पुलिस की शहर के सोनवर्षा मोहल्ला में शुक्रवार रात एके-47 और 20 चक्र गोली लूटे जाने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने वैशाली के डीआईयू के प्रभारी विनय प्रताप सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें अपराध कर्मी हलधर कापर समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए 40 – 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें से पुलिस ने सोनवर्षा के मूसापुर मोहल्ला वार्ड 13 निवासी रवि प्रताप शाह के पुत्र ऋषि पाल शाह और इसी मुहल्ले के रामचंद्र राय का पुत्र मणि भूषण राय को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान शनिवार तीसरे पहर सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने बताया कि रात वैशाली पुलिस की टीम वैशाली जिले में हुए एक डकैती के मामले में सोनवर्षा मोहल्ले के एक बदमाश को गिरफ्तार करने आई थी।

इसी दौरान पुलिस को देखकर स्थानीय अपराध कर्मी हलदर कापर ने अपने सहयोगियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। इसी दौरान पुलिस के जवान को जख्मी कर उनसे AK 47 राइफल, और दो मोबाइल छीन ली । बाद में इस घटने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने सोनवर्षा मोहल्ला से ऋषि पाल शाह उर्फ भोला नामक युवक को गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही पर छीनी गई एके-47 राइफल और 20 चक्र गोली बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने उनके सहयोगी मणि भूषण राय को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में उनके अलावा मुफस्सिल थाना के दारोगा कृष्ण चंद्र भारती आनंद कुमार कश्यप विश्वजीत कुमार छोटेलाल सिंह मोहम्मद इकरार फारूकी डीआइयू प्रभारी अनिल कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण लूट की घटना के 3 घंटे के अंदर पुलिस ने एके-47 राइफल और लूटी गई 20 चक्र गोली बरामद करने में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि लूट की इस घटना में शामिल अन्य सभी लोगों की पहचान कर ली गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!