crimeSamastipur

समस्तीपुर;स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट,आक्रोशित भीड़ ने चार बदमाश को पकड़ की पिटाई,बाइक को किया आग के हवाले..

 समस्तीपुर, (ताजपुर)। ताजपुर बाजार स्थित ताजपुर में एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर बाइक सवार अपराधियों ने धावा बोला। पिस्तौल की नोंक पर उस व्यवसायी का गहनों से भरा बैग लूटकर आराम से चलते बने। व्यवसायी के हल्ला करने पर लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ना चाहा, तो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। बचते हुए बाजारवासियों ने भाग रहे बदमाशों में से चार को पकड़ लिया। उसकी लात-धूसे से जमकर पिटाई कर दी। उसके दो बाइक में आग लगा दी। दो और बदमाश भाग निकलने में सफल हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दुकाने खोलते ही पहुंचे बदमाश
घटना मंगलवार 10 बजे की है। सोनी फैंसी ज्वेलर की दुकान को जकी अहमद खोलने आए थे। उनके हाथ में गहनों से भरा बैग भी था। दुकान खुलते ही तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाश पहुंचे और पिस्तौल की नोंक पर सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर चलते बने। अभी कुछ दूर बढ़े ही थे दुकानदार ने हल्ला करने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोगोंने उसे खदेड़ना शुरू किया। बदमाशों ने फायरिंग भी की। बदमाशों की गोली से कपड़ा दुकानदार मो. अब्रहाम के 50 वर्षीय पुत्र अशरफ अली जख्मी हो गए। उनके पेट में दो गोली लगी है।

 

इससे लोग और आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों ओर से घेराबंदी कर ली। चार बदमाशों को अलग-अलग रास्ते में पकड़ लिया गया। भरपूर पिटाई की गई। ताजपुर थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से चारों बदमाशों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गहनों से भरा बैग भी दुकानदार को मिल गया। हालांकि एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!