PatnaVaishali

बिहार में हज यात्रा के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी,18 जून को  जायेगा पहला जत्था,देखें जिलेवार सूची ।

पटना. बिहार राज्य हज कमेटी की ओर से हज यात्रा के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है. राज्य से हज यात्रियों का पहला जत्था 18 जून को कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेगा. राज्य के विभिन्न जिलों के हज यात्रियों के लिए फ्लाइट शेड्यूल व कोलकाता हज भवन में रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

21 जून को उड़ान भरेंगे
पटना जिले के हज यात्री कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से 21 जून को उड़ान भरेंगे. जिले के हज यात्रियों को कोलकाता हज भवन में 18 जून को रिपोर्ट करनी है. राज्य के हज यात्रियों का आखिरी जत्था 23 जून को कोलकाता से उड़ान भरेगा. इस बार राज्य से कुल 1882 हज यात्री कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट से उड़ान भरेंगे

विभूति एक्सप्रेस में जोड़े जायेंगे दो बोगी
राज्य के हज यात्रियों को कोलकाता पहुंचाने के लिए बिहार राज्य हज कमेटी ने अलग से व्यवस्था की है. 17 जून को पटना जिले के हज यात्रियों के लिए कोलकाता जाने वाली विभूति एक्सप्रेस में अलग से दो बाेगियों को जोड़ा जायेगा. बिहार राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने बताया कि पटना जिले के हज यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए स्पेशल व्यवस्था करायी गयी है. वहीं राज्य के विभिन्न जिलों के हज यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की गयी है.

जिला रिपोर्टिंग तिथि फ्लाइट तिथि
पटना 18 जून 21 जून

दरभंगा 15 जून 18 जून

पूर्वी चंपारण 15 जून 18 जून

मुजफ्फरपुर 15 जून 18 जून

गया 16 जून 19 जून

भागलपुर 20 जून 23 जून

बेगूसराय 18 जून 21 जून

समस्तीपुर 16 जून 19 जून

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!