SamastipurVaishali

Dalsinghsarai:महुआ के ज्वेलर्स दुकान से लूट मामले में दलसिंहसराय से तीन गिरफ्तार,60 ग्राम gold भी बरामद ।

Dalsinghsarai: Three arrested from Dalsinghsarai in the robbery case from Jewelers shop of Mahua, 60 grams of gold also recovered.
Samastipur crime ।समस्तीपुर दलसिंहसराय। वैशाली जिला के महुआ पातेपुर रोड में श्री कृष्णा ज्वेलर्स में दो जून को हुए दिनदहाड़े लूट मामले में वैशाली पुलिस ने बुधवार की सुबह तीन संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस ने लूटी गई लगभग 60 ग्राम टंच गला हुआ सोना भी बरामद किया है । जानकारी के अनुसार छापेमारी करने के साथ ही बुधवार की अहले सुबह दलसिंहसराय के सोना कारोबारी अजीत कुमार को उसके राजेंद्र नगर स्थित किराए के मकान से हिरासत में ले लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वैशाली की पुलिस ने अजीत कुमार के मेन बाजार सोनापट्टी से स्थित सोना टंच करने वाले (गलाने वाले ) दुकान से लगभग 60 ग्राम गला कर रखा हुआ सोना को बरामद किया है । इससे पूर्व वैशाली पुलिस ने दलसिंहसराय के घटहो से स्वर्ण व्यवसाय चंदन साह, सोना लूट में शामिल बदमाश लोकनाथपुर गंज निवासी गुलशन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद उसी के निशानदेही पर अजीत कुमार को हिरासत में लिया।

ग‍िरफ्तार संद‍िग्‍धों को ग‍िरफ्तार कर अपने साथ ले गई पुल‍िस

पुलिस ने अजीत के समस्तीपुर शहर में चल रही सोना टंच करने वाली दुकान से उसके एक कर्मी को भी वैशाली पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ लेकर वैशाली चली गई । फिलहाल दलसिंहसराय पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है । बताया गया है कि वैशाली पुलिस ने सोमवार की देर रात समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर में छापेमारी की थी । इसमें चंदन कुमार और कुंदन कुमार को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली । पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तार घटहो के चंदन साह व मुफ्स्लिल थाना क्षेत्र के सिलौत में फरार चल रहे सरोज सहनी को लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता है । पुलिस सरोज सहनी की गिरफ्तारी के लिए भी सघन छापेमारी में जुटी हुई है। सरोज जेल में बंद कुख्यात अपराधी राजेश सहनी का भाई बताया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!