Samastipur

समस्तीपुर में देसी शराब बनाते तस्कर गिरफ्तार,शराब बनाने का उपकरण जब्त ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में पुलिस ने शराब बनाते तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेलसंडी गांव निवासी मल्लहु मुखिया के पुत्र अकाली मुखिया के रूप में हुई है। इस मामले में थानाधक्ष मोहम्मद खुशबुद्दीन ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ समकालीन विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी बेलसंडी गांव में एक देसी शराब के तस्कर शराब बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शराब बनाते एक शराब तस्कर को दबोच लिया। साथ ही शराब बनाने का उपकरण भी जप्त कर ली, जिसमें एक गैस सिलेंडर, एक दलची, एक चूल्हा व पाइप लाइन बरामद किया है, थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान देसी शराब का निर्माण कर रहा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी के दौरान दबोच लिया है। वहीं उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!