महनैया चौर में कपड़ा धोने गईं चार किशोरी डूबी,दो चचेरी बहन की डूबने से मौत,दो की बची जान
दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के महनैया चौर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चार किशोरी डूब गई.जिसमें दो चचेरी बहन की डूबने से मौत हो गई जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया.सभी एक साथ कपड़ा धोने के लिए चौर गई थीं.इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं.हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई.
मृत किशोरियों की पहचान सहबाजपुर महनैया वार्ड 14 निवासी मोती दास की पुत्री सुस्मिता कुमारी (14) एंव राज कुमार दास की पुत्री रूबी कुमारी(16) के रूप में हुई है.वही दिनेश सहनी की पुत्री अंशु कुमारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.जबकि एक किशोरी सुरक्षित है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों किशोरियां अपनी सहेलियों के साथ घर से कपड़ा धोने के लिए महनैया चौर गई थीं.दोनों साथ में कपड़ा धो रही थीं.
इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गईं.वही दो अन्य सहेली भी पानी में डूबने लगी. आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो शोर मच गया.इसके बाद स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में चौर की ओर दौड़े.ग्रामीणों ने किशोरियों को बचाने के लिए पानी में उतरकर तलाश शुरू की.काफी मशक्कत के बाद दो को जिंदा पानी से निकाला गया जबकि सुस्मिता व रूबी को जबतक पानी से बाहर निकाला गया,तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
एक साथ दो किशोरियों की मौत की खबर से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.हादसे के बाद दोनों किशोरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.स्वजनों ने बताया की दोनों उर्दू मध्य विद्यालय महनैया की छात्रा थी.सुस्मिता कुमारी सातवीं एंव रूबी कुमारी नवमी में पढ़ाई कर रही थी.दोनों माँ बाप की इकलौती बेटी थी.जिन घरों में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई.परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
