समस्तीपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार, सड़क जाम
समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप प्रखंड कार्यालय के सामने एनएच-28 पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के खबड़ा निवासी चंद्र किशोर झा के पुत्र शमी सुमन उर्फ गोलू के रूप में हुई है.
घटना के बाद कई घंटे तक सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया.
बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था युवक
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि युवक बेगूसराय से बस से मुजफ्फरपुर जा रहा था. ताजपुर में किसी काम से वह बस से उतरा था. इसके बाद सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना के कारण एनएच-28 पर कई घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
