नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन
दलसिंहसराय,अरबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई.कार्यक्रम के प्रथम अधिवेशन के तहत डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु गोद लिए गए गांव पुल पगड़ा, वार्ड नंबर -13 में नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित कर ग्रामीणों को जागरूक किया. स्वयं सेवकों ने नुक्कड़ नाटक में नशा के विविध रूपों एवं उसके दुष्प्रभावों को प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया.
कार्यक्रम के दूसरे अधिवेशन में निर्धारित विषय ‘ मनोवैज्ञानिक रोग: कारण एवं निवारण ‘ विषय पर महाविद्यालय मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूर्णिमा कुमारी पोद्दार ने व्याख्यान प्रस्तुत किया.उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के अधिकांश लोग, विशेषकर युवा वर्ग कयी तरह के मनोविज्ञान रोग के शिकार होते चले जा रहे हैं.मनोवैज्ञानिक रोग युवाओं की प्रतीभा को कुंठित कर उसके पतन का कारण बन जाता है.युवा अपनी दिनचर्या में सुधार कर इस रोग से मुक्त हो सकते हैं.सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ मन के बल पर ही हम अपने समाज व राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जा पाएंगे.
कार्यक्रम के तीसरे अधिवेशन में स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत,संगीत एवं अंत्याक्षरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की. मौके पर प्राध्यापक डॉ. सोहित राम,डॉ.अनूप कुमार,डॉ.हरीश सामरिया एंव मनोहर कुमार सिंह,गौरी शंकर,मलय कुमार,वीरेंद्र कुमार,प्रभात रंजन, रवीन्द्र कुमार दास,अरुण कुमार सहित स्वयं सेवक उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
