Samastipur

छठ पर रेलवे का तोहफा,लुधियाना से बिहार के कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

समस्तीपुर: दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लुधियाना से पूर्व मध्य रेल के सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया सहित विभिन्न स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों के परिचालन से त्योहार में घर लौटने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लुधियाना-सहरसा के बीच तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04656/04655 लुधियाना-सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल मानसी, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी.

 

गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 6, 9 और 11 नवंबर को 17:35 बजे खुलेगी. यह 20:33 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 12:40 बजे गोरखपुर, 18:00 बजे हाजीपुर और 20:50 बजे बरौनी रुकते हुए 23:50 बजे सहरसा पहुंचेगी.

 

वापसी में गाड़ी संख्या 04655 सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 8, 11 और 13 नवंबर को सहरसा से 03:50 बजे खुलेगी. यह 05:30 बजे बरौनी और 07:55 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

 

लुधियाना-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का भी होगा परिचालन

गाड़ी संख्या 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी.

 

गाड़ी संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 7, 10 और 11 नवंबर को 06:30 बजे खुलेगी. यह 10:07 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 00:50 बजे गोरखपुर, 05:55 बजे हाजीपुर, 06:55 बजे मुजफ्फरपुर और 08:00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 10:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

 

वापसी में गाड़ी संख्या 04661 दरभंगा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 8, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से 13:00 बजे खुलेगी. यह 14:10 बजे समस्तीपुर, 15:35 बजे मुजफ्फरपुर और 16:35 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

 

पूर्णिया के लिए 5 और 9 नवंबर को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल सहरसा, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी.

 

गाड़ी संख्या 04660 लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 5 और 9 नवंबर को 12:00 बजे खुलेगी. यह 15:00 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 06:50 बजे गोरखपुर, 12:25 बजे हाजीपुर, 15:20 बजे बरौनी और 19:20 बजे सहरसा रुकते हुए 21:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी.

 

वापसी में गाड़ी संख्या 04659 पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 6 और 10 नवंबर को पूर्णिया से 23:30 बजे खुलेगी. यह अगले दिन 01:10 बजे सहरसा, 03:25 बजे बरौनी और 05:15 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 06:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

 

लुधियाना-कोलकाता के बीच भी चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी.

 

गाड़ी संख्या 04666 लुधियाना-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल 6 नवंबर को लुधियाना से 06:30 बजे खुलेगी. यह 10:07 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 05:55 बजे हाजीपुर, 06:55 बजे मुजफ्फरपुर, 08:00 बजे समस्तीपुर, 09:55 बजे बरौनी और 11:15 बजे किउल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 21:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

 

वापसी में गाड़ी संख्या 04665 कोलकाता-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 7 नवंबर को कोलकाता से 23:50 बजे खुलेगी. यह दूसरे दिन 07:10 बजे झाझा, 07:55 बजे किउल, 09:10 बजे बरौनी, 10:45 बजे समस्तीपुर, 11:50 बजे मुजफ्फरपुर और 12:50 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

 

सरहिंद-सहरसा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद और यमुनानगर जगाधरी के रास्ते चलेगी.

 

गाड़ी संख्या 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल सरहिंद से 5, 9 और 12 नवंबर को 11:25 बजे खुलेगी. यह अगले दिन 09:40 बजे हाजीपुर, 10:35 बजे मुजफ्फरपुर, 11:40 बजे समस्तीपुर और 12:45 बजे बरौनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

 

वापसी में गाड़ी संख्या 04527 सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 6, 10 और 13 नवंबर को सहरसा से 19:15 बजे खुलेगी. यह 20:55 बजे खगड़िया, 21:50 बजे बरौनी, 23:15 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00:20 बजे मुजफ्फरपुर और 01:20 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 22:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *