Samastipur

समस्तीपुर:मिठाई दुकानों से सैंपल जब्त किया, रॉयल गार्डन में खराब सामग्री नष्ट कराई

समस्तीपुर,मिलावटखोरी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में सघन जांच अभियान चलाया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मिष्ठान प्रतिष्ठानों और होटलों में औचक जांच की। इस दौरान कई मिठाई दुकानों से अलग-अलग मिठाइयों के नमूने लिए गए, जबकि रॉयल गार्डन होटल में मिली खराब खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच अभियान में एडीएसओ, मार्केटिंग ऑफिसर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा शामिल थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टीम ने राजस्थान स्वीट्स से काजू बर्फी और लड्डू, गंगाराम स्वीट्स से पतीसा, ताजपुर स्थित कोजी स्वीट्स से बेसन और बूंदी के लड्डू तथा मोहनपुर स्थित विजय स्वीट्स से आम बर्फी और सोन पापड़ी का नमूना जांच के लिए लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अभियान के दौरान टीम ने रॉयल गार्डन होटल की भी जांच की। यहां भारी मात्रा में घटिया, बासी और खराब खाद्य सामग्री मिली। वहां, खराब हो चुका कॉफी, दूध व टोमेटो सॉस व अन्य खाद्य सामग्री पाया गया। टीम ने अनुपयोगी खाद्य सामग्रियों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट करा दिया। वहीं, होटल प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *