दलसिंहसराय में 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव सह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मानित हुए कलाकार
दलसिंहसराय,विजुअल आर्ट फाउंडेशन,दलसिंहसराय द्वारा आयोजित 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव सह चतुर्थ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशेष सम्मान समारोह के रूप में रविवार को शहर के अनन्या रेसीडेंसी में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में आये विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव कुमार चौरसिया,कला एंव संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी,एम एल सी तरुण कुमार चौधरी,अनिल सिंह,विनोद कुमार समीर सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मो. सुलेमान ने किया.संचालन उत्सव जायसवाल, हीरो राजन, प्रो.संजीव प्रकाश ने किया.
मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,ऐतिहासिक धरोहरों और कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया,उन्होंने कहा कि बिहार ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है.यहां की विरासत और गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.बिहार संग्रहालय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान बनकर उभरा है.उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति की पावन धरती पर पूजा समितियों और कलाकारों को सम्मानित करना उनके लिए गौरव और हर्ष का विषय है.पूजा समितियां अपनी रचनात्मकता,समर्पण और सामाजिक सहभागिता से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखती हैं,वहीं कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई पहचान देते हैं.उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पूजा समिति के सदस्यों और कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.अन्य वक्ताओं ने कहा कि दलसिंहसराय में आयोजित यह महोत्सव कला, संस्कृति, सामाजिक सहभागिता और सम्मान की भावना को एक मंच पर जोड़ने की विशेष पहल है.यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ कला एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.इस दौरान संस्थान के सदस्यों द्वारा सभी गणमान्य को माला, चादर, पाग,मोमोटो देकर सम्मानित किया.इस दौरान बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई.
कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर किया गया सम्मानित।
दलसिंहसराय से सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा में टेन स्टार क्लब,मनोकामना मंदिर,चिल्ड्रेन यंग,गंज रोड,स्टूडेंट स्टार क्लब,राधे कृष्ण पूजा समिति,सर्वश्रेष्ठ पंडाल में टेन स्टार क्लब मनोकामना मंदिर को दिया गया.इसके साथ ही जिले के अंगारघाट,समसा मंसूरचक, तेघरा, बरौनी के भी कई पूजा समिति को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया.
दुर्गा पूजा समिति को किया गया सम्मानित।
शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर दुर्गा पूजा में सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा के लिए,श्री श्री 108 श्री माँ दुर्गा पूजा समिति, गोलापट्टी एंव मूर्तिकार – रामसोगारथ पंडित,श्री श्री 108 माँ दुर्गा पूजा समिति,नवयुवक संघ,काली चौक एंव मूर्तिकार बैधनाथ पंडित,थम्मन पोद्दार पुरानी दुर्गा स्थान एंव मूर्तिकार रामसोगारथ पंडित, जनकल्याण दुर्गा मंदिर, काली स्थान एंव मूर्तिकार मिट्ठु पंडित,नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, महावीर चौक, कमराँव एंव मूर्तिकार लालबाबू पंडित को सम्मानित किया गया.
पारंपरिक प्रतिमा में,राम जानकी काली मंदिर, पगड़ा,श्री माँ दुर्गा पूजा समिति, गंज रोड को मिला.सर्वश्रेष्ठ पंडाल में श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक संघ, थाना चौक,नव दुर्गा माँ वैष्णवी मंदिर, बाजार समिति,माँ वैष्णवी मनोकामना मंदिर,माँ दुर्गा पूजा समिति, तुरहा पोखर को,विशेष आयोजन में अनादि महादेव दुर्गा पूजा समिति, मालगोदाम रोड,जनकल्याण दुर्गा मंदिर, काली स्थान,श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक संघ,थाना चौक,माँ दुर्गा पूजा समिति, भगवानपुर चकशेखु को मिला.इसके साथ ही हाजीपुर लालगंज,मुजफ्फरपुर शहर के पूजा प्रतिमा,समसा, मंसूरचक, बेगूसराय,लखीसराय,रोसड़ा,समस्तीपुर,ताजपुर रोड,ताजपुर,विद्यापतिनगर,मोहद्दीनगर के भी पूजा समितियों को पाग चादर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
दूसरे राज्यों से आये कलाकालरों को भी मिला सम्मान।
शारदीय नवरात्र महोत्सव में लखनऊ से आये राजेंद्र प्रसाद को कला प्रबुद्ध सम्मान,रौशन कुमार राय, कौशलेश कुमार,पिंटू प्रसाद,पंकज कुमार शर्मा,राघवेंद्र प्रताप सिंह,भूपेंद्र कुमार अस्थाना को कला रत्न सम्मान,रायपुर से आये अजय कुमार सोनी को वास्तु रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया.
मौके पर समस्तीपुर जिला कला संस्कृतिक पदाधिकारी जूही कुमारी,बेगूसराय के पदाधिकारी श्याम सहनी,मुजफ्फरपुर से आये मुकेश कुमार सोना,कानपुर से सुमित ठाकुर, हाजीपुर से राजू कुमार, बेगूसराय से प्रवीण कुमार, मुजफ्फरपुर सुजीत कुमार,चंदन प्रसाद,सुनीता शर्मा, नागेंद्र नाथ चौधरी, संतोष सुरेखा,जगदीश सिंह,आनंद कुमार, प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, दिलीप चौधरी सहित मौके पर संस्थान के संतोष कुमार, सज्जन कुमार, आलमगीर अंसारी, शैलेश कानू, प्रेम कुमार,मोती कुमार, सुनील कुमार, रूपक कौशल, कुणाल गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, मनोज जायसवाल, चंदन जायसवाल , जिगर गुप्ता, संजीव कुमार साह , संजय ठाकुर, कृषणनंदन साह, ललिमा चौधरी, अंजलि नायक,उज्जवल कुमार,अपूर्वा,अंजली, हेमंत आनंद सहित कई कला प्रेमी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
