दलसिंहसराय:दुकान का सटर काट चोरी,1 लाख 70 हजार के सामान ले गए चोर
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौक पर राहुल कुमार की दुकान राहुल इंजीनियरिंग वर्क्स को चोरो ने निशाना बनाते हुए सटर काट कर सामान चोरी कर लिया.
घटना 31 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है.1 नवंबर की सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक को चोरी की जानकारी हुई.इसके बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है.
संचालक ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात चोरों ने दुकान का पीछे से सटर काट अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया.सुबह दुकान पहुंचने पर ताला खोला तो देखा पीछे से सटर कटा हुआ है और सामान गायब था.
चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है.सामान में बाजा करीब 70 हजार,बेल्डिंग मशीन 3 पीस, डिस कटर, रस्सी का बोरा,रिंच सहित अन्य सामान था.पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की पहचान करने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है.वही चोरी की सुचना पर डायल 112 की टीम पहुंच छानबीन में जुट गई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
