बिहार के 7 पुलिस अधिकारियों को दक्षता पदक मिला:एडिशनल एसपी दिनेश कुमार पांडेय भी सम्मानित
समस्तीपुर.बिहार एसटीएफ में तैनात एडिशनल एसपी दिनेश कुमार पांडेय को शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस सेवा में उनके काम, अनुशासन और अपराध नियंत्रण में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। देशभर के चुने गए 490 पुलिसकर्मियों में बिहार के सात पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
दिनेश पांडेय का नाम सम्मान पाने वालों में शामिल है। वे दलसिंहसराय और विद्यापतिनगर में भी काम कर चुके हैं। दलसिंहसराय अनुमंडल में एसडीपीओ रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर काम किया।
एसडीपीओ रहते हुए उन्होंने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ‘ऑपरेशन संस्कार’ अभियान चलाया था। इसके तहत विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता था।
दलसिंहसराय में तैनाती के दौरान पांडेय नियमित रूप से दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर तक दौड़ते थे। पुलिस सेवा की व्यस्तता के बीच वे दौड़ और व्यायाम के लिए समय निकालते थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
