Dalsinghsarai

ऑनलाइन खरीददारी से छोटे व्यापारियों को हो रही काफी परेशानी,दिया विज्ञप्ति

दलसिंहसराय,शहर के गोला पट्टी में खाद्य व्यवसायी द्वारा आयोजित व्यावसायी सम्मेलन का उद्घाटन बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,एम एल सी डॉ.तरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर शुभारंभ किया गया.जिसमें शहर के कई संस्थान के अध्यक्ष मौजूद थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

खाद्यान्न व्यवसायी संघ ने सचेतक को ऑनलाइन खरीददारी से छोटे व्यापारियों को हो रही परेशानी सहित कई मांगो को लेकर विज्ञप्ति सौपा,जिसमें संघ ने कहा कि बिहार की आय का मुख्य स्रोत कृषि है.

 

 

यह आय भी अगर राज्य के लोगों में हस्तांतरित होती रहे तो बहुत से लोगों की जीविका चल सकती है.परंतु ऐसा नहीं हो रहा है.ऑनलाइन खरीददारी राज्य के विकास व स्वरोजगार के लिए बहुत बड़ी बाधा बन गई है.

विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य मांगो में ऑनलाइन वेबसाइट खरीददारी से छोटे व्यवसाय को भारी नुकसान,ऑनलाइन वेबसाइट खरीददारी से अपने राज्य के धन का दूसरे राज्य में केंद्रित हो जाना,

 

 

अपने राज्य के धन का स्थानीय लोगों के बीच हस्तांतरित की कमी से स्थानीय लोगों की जीविका पर असर, सरकार की स्वरोजगार नीति पर प्रश्न चिन्ह लगना,विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइट से ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण स्थानीय छोटे व मध्यम व्यवसायी का सेल प्रभावित,सामाजिक सद्भाव पर नकारात्मक प्रभाव होना,व्यक्तिगत जुड़ाव में कमी – ग्राहक और व्यवसायी में सीधा संवाद या जुड़ाव नहीं हो पाना सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई.मौके पर संघ के अध्यक्ष संतोष सुरेखा एंव सुधीर कुमार चौधरी,अवधेश साह, संजय शर्मा,जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अनिल सोनी सहित कई लोग मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *