Patna

चक्रवात अर्नब:13 जिलों आज भी बारिश का अलर्ट:8 डिग्री गिरा पटना का पारा

बिहार में चक्रवात अर्नब के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। आज मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 13 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 30kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 नवंबर को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में राज्य के सभी जिलों में एक साथ मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हालांकि साइक्लोन का असर अब कमजोर पड़ने की संभावना है। प्रदेश में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव होगा।

 

पिछले 24 घंटे में पटना सहित 10 जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मूसलाधार बारिश से दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री कम होकर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह तक शहर में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश की वजह से धान, गन्ना, आलू और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *