Samastipur

समस्तीपुर:सरायरंजन में पंच पति की गोली मारकर हत्या,बेटी की शादी से पहले हत्या 

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 की वर्तमान पंच धर्मशिला देवी के पति सुबोध राय (45) की गोली मारकर ह”त्या कर दी. अपराधियों ने वार्ड संख्या 6 के पास सुनसान रास्ते पर उन्हें घेरकर गोली मारी. गंभीर रूप से घायल सुबोध राय ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा है. घर में एक महीने बाद बेटी की शादी होनी थी और तैयारियां चल रही थीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुनसान रास्ते पर घात लगाकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, रसलपुर गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी गंगो राय के पुत्र सुबोध राय शुक्रवार देर शाम किसी जरूरी काम से वार्ड संख्या 6 की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और सीधे गोली चला दी. गोली लगते ही सुबोध राय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे.

 

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सुबोध राय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था. हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

एक महीने बाद होनी थी बेटी की शादी

सुबोध राय अपने पीछे पत्नी और तीन संतानों को छोड़ गए हैं. परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं. बताया गया है कि एक महीने बाद ही बेटी की शादी तय थी. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. पत्नी धर्मशिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *