Samastipur

कॉलेज में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की मांग:वॉशरूम में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं,तो 28 को प्रदर्शन

समस्तीपुर शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। इसको लेकर बिहार शक्ति अभियान की ओर से छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जबकि सभी हाईस्कूल से इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है, पर इस कॉलेज में मांग के बाद ऐसा कुछ इंतजाम नहीं हुआ। इसके अलावा वॉशरूम में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं है और न ही वॉशरूम की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। यहां तक की गर्ल्स कॉमन रूम में भी अवैध कब्जा है। मांग पूरी नहीं हुई तो 28 अक्टूबर को आंदोलन होगा। शक्ति अभियान की लीडर रीचा कुशवाहा ने कहा कि छात्राओं को कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। इन समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान करना चाहिए।

 

सुविधाओं का अभाव छात्राओं को परेशानी में डालता

 

कॉलेज की छात्रा और सत्याग्रह से जुड़ी नेहा भारती ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को स्वच्छ वॉशरूम, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और व्यवस्थित गर्ल्स कॉमन रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

 

इन सुविधाओं का अभाव छात्राओं को परेशानी में डालता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मांगों को अनसुना किया गया, तो वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएंगी।

शक्ति अभियान टीम की ओर से स्पष्ट किया गया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो 28 अक्टूबर को बीआरबी कॉलेज परिसर में बिहार शक्ति अभियान और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *