Patna

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 10 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के ट्रॉली और पिट्ठू बैग से छिपाकर रखी गयी 10 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे दो मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

संदिग्ध लगने पर बैग की तलाशी में मिली शराब

आरपीएफ के उप निरीक्षक नरसिंह यादव ने बताया कि स्टेशन पर गश्ती के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की नजर पड़ी. शक होने पर पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई.

 

शराब जब्त करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. जीआरपी ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की.

 

मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी अरुण कुमार झा के पुत्र सोनू कुमार और भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है.

 

जीआरपी ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *